शरीर के अहम हिस्सों की रक्षा करता है कीवी, जानिए फायदे

शरीर के अहम हिस्सों की रक्षा करता है कीवी, जानिए फायदे

सेहतराग टीम

हमारे खाद्य पदार्थों में कई ऐसे फल और सब्जियां हैं जो हमारी सेहत के लिए लाभकारी होते हैं। उन्हीं में एक है कीवी जिसमें भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके कई फायदे होते हैं इसमें बैक्टीरिया-रोधी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद होते हैं। इसका इस्तेमाल ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने से लेकर आंखों में धुंधलेपन की समस्या से बचने के लिए किया जा सकता है। इसके और भी कई फायदे हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में...

पढ़ें- गले में खराश की परेशानी कोरोना की वजह से है या प्रदूषण, ऐसे पहचानें

कीवी के सेवन के फायदे (Health Benefits of Kiwi Fruit in Hindi):

  • कहते हैं कि पेट की समस्या से ही सभी रोगों की शुरुआत होती है, इसलिए पेट को स्वच्छ और स्वस्थ बनाए रखना बहुत जरूरी है। इसके लिए आप कीवी का सेवन कर सकते हैं। इसमें फाइबर के साथ-साथ पेट साफ करने वाले गुण भी पाए जाते हैं। इसके रोजाना सेवन से कब्ज जैसी समस्या से निजात मिल सकती है। 
  • कीवी अनिद्रा यानी नींद न आने की समस्या में भी राहत दे सकता है। यह सेरोटोनिन और फोलेट से समृद्ध होता है, जिससे अनिद्रा और तंत्रिका-मनोविकार की समस्या दूर होती है। कई अध्ययनों में यह पाया गया है कि सोने से एक घंटा पहले अगर एक या दो कीवी का सेवन किया जाए तो नींद की गुणवत्ता में सुधार आता है।
  • कीवी का सेवन दिल के लिए भी फायदेमंद होता है। अध्ययनों के मुताबिक, कीवी में मौजूद विटामिन, मिनरल्स, एंटी-ऑक्सीडेंट और पॉलीफेनोल हृदय रोगों के खतरे को कम करते हैं। इसके रोजाना सेवन से हृदय रोग की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। 
  • कीवी इम्यूनिटी बढ़ाने में भी कारगर है। दरअसल, इसमें विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो इम्यून सेल्स को मजबूत करके रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं। इम्यूनिटी बूस्टर फ्रूट के तौर पर आप इसका सेवन रोजाना कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- 

आंवला खाकर करें इन 5 बीमारियों से अपनी रक्षा

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।